लखनऊ डेस्क
पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय महाधिवेशन में विनोद कुमार पांडे ब्यूरो चीफ चिरमिरी हुए सम्मानितलखनऊ। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति (रजि.) के राष्ट्रीय महाधिवेशन, स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के चिरमिरी से पहुंचे विनोद कुमार पांडे, ब्यूरो चीफ चिरमिरी, को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।
शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को डॉ. अंबेडकर मार्ग स्थित सहकारिता भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देश के 18 राज्यों से पत्रकार एवं समिति पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा ने की, जबकि विधान परिषद सदस्य एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।समारोह में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज की समस्याओं और सच्चाई को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी प्रावधान आवश्यक हैं।इस अवसर पर विनोद कुमार पांडे, ब्यूरो चीफ चिरमिरी, को सम्मानित किए जाने पर उपस्थित पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में नए पत्रकारों को सदस्यता प्रदान करने के साथ विभिन्न पदों पर नियुक्तियां भी की गईं।महाधिवेशन के दौरान छत्तीसगढ़ की भी विशेष रूप से सराहना की गई और “छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया” के नारों से सभागार गूंज उठा। अंत में पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Tags
लखनऊ


